सागर।परिवहन आयुक्त मध्यप्रदेश ग्वालियर एवं कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल द्वारा ओवरलोड अधिक किराया लेने परमिट शर्तों का उल्लंघन एवं टैक्स बकाया यात्री बसों पर चेकिंग संबंधी कार्रवाई किए जाने के दिए गए निर्देशों के अनुक्रम में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सागर द्वारा 07 यात्री बस क्रमांक MP15PA0165 MP15PA0229, MP15PA0129, MP37P0277 MP15PA0254,MP09FA2641 MP09FA2637 जो कि 15 वर्ष से अधिक पुरानी होने के कारण यात्रियों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए उक्त वाहनों का पंजीयन निरस्त किया गया है एवं उक्त यात्री बसों को स्क्रैप करने का आदेश जारी किया है क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सागर द्वारा बताया गया कि मुख्य बस स्टैंड के समीप रहने वाले रहवासियों को यात्री बसों में प्रेशर हॉर्न लगे होने के कारण काफी असुविधा होती है ध्वनि प्रदूषण होता है एवं रात्रिकाल में बच्चों तथा बुजुर्गों को काफी परेशानी होती है इस संबंध में शिकायत इस कार्यालय में प्राप्त हुई है इस संबंध में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी द्वारा दिनांक 10.10.2026 एवं 11.02.2026 को मुख्य बस स्टैंड एवं शहरी क्षेत्र में बसों में लगे अवैध प्रेशर हॉर्न के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया चेकिंग के दौरान 12 यात्री बसों में तेज आवाज वाले प्रेशर हॉर्न लगे पाए गए जो मानक से अधिक ध्वनि प्रदूषण फैला रहे थे उक्त यात्री बसों से मौके पर ही प्रेशर हॉर्न निकलवाकर जब्त किए गए तथा 15 यात्री बसों में चालक परिचालक निर्धारित गणवेश में नहीं एचएसआरपी नंबर प्लेट नहीं रेडियम रिफ्लेक्टर टेप नहीं फर्स्ट एड बॉक्स नहीं आदि कमियां पाई जाने पर उन वाहनों से 45000/- रुपये का जुर्माना वसूल किया गया इसी प्रकार 01 यात्री बस में पीछे की ओर कांच पर लोहे की जाली लगी पाई गई एवं 01 यात्री बस का ड्राइवर साइड का गेट टूटा हुआ था तथा वाहन का फर्श टूटा होने से उक्त दोनों बसों को जब्त कर कार्यालय परिसर में सुरक्षार्थ रखा गया क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने वाहन स्वामियों को हिदायत दी है कि बसों से प्रेशर हॉर्न तुरंत हटवा लें तथा वाहनों के संचालन के दौरान वाहन से संबंधित समस्त दस्तावेजों यथा बीमा फिटनेस परमिट पंजीयन कार्ड वाहन चालक का हैवी ड्राइविंग लाइसेंस,टैक्स प्रमाण पत्र, प्रदूषण प्रमाण पत्र आदि अनिवार्य रूप से साथ में रखें अन्यथा उनके विरुद्ध मोटरयान अधिनियम 1988 एवं मध्यप्रदेश मोटरयान कराधान अधिनियम 1991 के प्रावधानानुसार कार्रवाई की जाएगी यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
0 Comments