थाना सुरखी की जुआ फड़ पर प्रभावी कार्रवाई, 05 जुआरी गिरफ्तार

सागर।बिलहरा चौकी पुलिस की कार्रवाई हरदौल मोहल्ला वार्ड क्रमांक 04 में मोबाइल की फ्लैश लाइट की रोशनी में ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाकर खेला जा रहा था जुआ वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में दिनां 20.10.2026 की रात्रि में चौकी बिलहरा थाना सुरखी पुलिस को कस्बा भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि हरदौल मोहल्ला वार्ड क्रमांक 04, बिलहरा में कुछ व्यक्ति मोबाइल की फ्लैश लाइट की रोशनी में ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं सूचना की तस्दीक उपरांत पुलिस टीम द्वारा मौके पर कार्रवाई की गई कार्रवाई के दौरान जुआ खेलते हुए 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया मौके से ₹4,980 नगद, 03 एंड्रॉयड मोबाइल फोन एवं 01 ताश की गड्डी जब्त की गई जब्त मशरूका का कुल मूल्य ₹29,980 है।

Post a Comment

0 Comments