सागर।रेलवे स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेने रेलवे के डीआरएम कमल कुमार सोमवार को सागर दौरे पर पहुंचे उन्होंने स्टेशन पर चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और कार्यों की प्रगति पर संतोष जताते हुए गति बढ़ाने के निर्देश दिए
दरअसल सागर रेलवे स्टेशन पर इन दिनों प्लेटफार्म विस्तार, फुट ओवर ब्रिज सहित कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्य तेजी से चल रहे हैं इसके अलावा सागर शहर और आसपास के क्षेत्रों में कई जगहों पर ओवर ब्रिज और अंडर ब्रिज का निर्माण भी प्रगति पर है इन सभी कार्यों की समीक्षा के लिए डीआरएम का यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है निरीक्षण के दौरान डीआरएम कमल कुमार ने रेलवे कर्मचारियों और निर्माण एजेंसी के अधिकारियों से चर्चा की और गुणवत्ता के साथ समय पर काम पूरा करने पर जोर दिया उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी निर्माण कार्य जल्द ही पूर्ण कर लिए जाएंगे, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी इस दौरान उन्होंने सागर रेलवे स्टेशन की व्यवस्थाओं, साफ-सफाई यात्री सुविधाओं और सुरक्षा इंतजामों का भी जायजा लिया स्टेशन परिसर में मौजूद कर्मियों से मुलाकात कर उनका फीडबैक भी लिया रेल प्रशासन के अनुसार सागर स्टेशन को अधिक आधुनिक और सुविधाजनक बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और डीआरएम के दौरे के बाद कार्यों में और तेजी आने की उम्मीद है।
0 Comments