सागर। बण्डा क्षेत्र में दूषित शराब के सेवन से बीमार हुए लोगों का हाल जानने के लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज पहुंचे उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा चिकित्सकों से उपचार की स्थिति के संबंध में चर्चा की मंत्री ने कहा कि इस दुखद घटना से सरकार बेहद गंभीर है और पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी मंत्री राजपूत ने कहा कि दूषित शराब के सेवन से जिन लोगों की मृत्यु हुई है अथवा जो प्रभावित हुए हैं उनके परिवारों को तीन दिन के अंदर मुआवजा राशि उपलब्ध कराई जाएगी उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन पीड़ितों के पास संबल कार्ड नहीं है उन्हें भी नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी सरकार का उद्देश्य है कि संकट की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े तीन मरीजों की आंखों में गंभीर परेशानी भोपाल एम्स भेजने की व्यवस्था बीएमसी के निरीक्षण के दौरान मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को सुनील विश्वकर्मा, सुल्तान सिंह, गोविंद अहिरवार नाम के तीन मरीजों की आंखों में अधिक परेशानी होने की जानकारी मिली मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने तत्काल बेहतर उपचार के लिए तीनों मरीजों को भोपाल भेजने की व्यवस्था कराई मंत्री ने दूरभाष पर भोपाल एम्स के चिकित्सकों से चर्चा कर मरीजों के इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की और उन्हें तत्काल भोपाल भेजा गया मंत्री ने कहा कि मरीजों के उपचार में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी आवश्यकता पड़ने पर उन्हें बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी और सरकार उपचार का पूरा ध्यान रखेगी शराब माफिया पर कार्रवाई को लेकर बोले-पुलिस-प्रशासन ने कमर तोड़ दी
दूषित शराब मामले में पुलिस एवं प्रशासन द्वारा की जा रही कार्रवाई पर मंत्री राजपूत ने संतुष्टि जताई उन्होंने कहा कि सरकार ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया है और पुलिस तथा प्रशासन पूरी ताकत के साथ आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं शराब माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि दिग्विजय सिंह को उनकी पार्टी का हाईकमान और कांग्रेस पार्टी गंभीरता से नहीं लेते हैं प्रदेश की जनता ने उन्हें नकार दिया है उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह की उम्र 80 वर्ष हो चुकी है अपनी उम्र को देखते हुए उन्हें भगवान का भजन करना चाहिए लेकिन वे राजनीतिक सुखिर्यों में बने रहने के लिए के लिए बैठे-बैठे ट्वीट करके अनर्गल बयान बाजी करते रहते हैं मंत्री राजपूत ने दिग्विजय सिंह पर तंज कसते हुए उन्हें “ट्वीट मास्टर” बताया और कहा कि वे बिना शहद के छत्ते की तरह हैं जिसमें से शहद और मधुमक्खियां गायब हो गई हैं और अकेला छत्ता घूमता रहता है कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर निशाना साधते हुए मंत्री राजपूत ने कहा कि अभी उनमें बचपना है और उन्हें राजनीति में और गंभीर होने की आवश्यकता है उन्होंने कहा कि इतने गंभीर मामले में राजनीति करने के बजाय सभी को पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा होना चाहिए और उन्हें राहत पहुंचाने की दिशा में काम करना चाहिए मंत्री राजपूत ने कहा कि इस दुखद घटना में जिन परिवारों ने अपने परिजनों को खोया है उनके प्रति सरकार की गहरी संवेदनाएं हैं सरकार पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और उन्हें हरसंभव सहायता पहुंचाई जा रही है उन्होंने कहा कि पीड़ितों को जिस भी प्रकार की मदद की आवश्यकता होगी सरकार उसे उपलब्ध कराने का प्रयास करेगी उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जल्द ही संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी आयोजित की जाएगी। बैठक में घटना, मरीजों के उपचार, पीड़ित परिवारों को दी जा रही सहायता तथा आरोपियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई की विस्तृत समीक्षा की जाएगी।
0 Comments