उमंग है तो जिंदगी में रंग है पुलिस ने उमंग दिवस पर बालिकाओं को किया जागरूक सुरक्षित एवं सशक्त

सागर। पुलिस मुख्यालय भोपाल के मंशानुसार एवं बालिकाओं की सुरक्षा जागरूकता और सशक्तिकरण के उद्देश्य से उप अधीक्षक महिला सेल श्रीमति प्रतिमा जैन के नेतृत्व में दिनांक 22 सितंबर 2026 को सागर जिले के समस्त थानों के अंतर्गत आने वाले शासकीय माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में “उमंग दिवस” का गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया इस वर्ष कार्यक्रम की मूल थीम “उमंग है तो जिंदगी में रंग है चुनौतियों से लड़कर सकारात्मकता से गढ़ेंगे भविष्य” रखी गई कार्यक्रम के माध्यम से बालिकाओं में आत्मविश्वास, निर्भीकता, सुरक्षा के प्रति जागरूकता तथा सकारात्मक सोच विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया जिले के विभिन्न विद्यालयों में थाना प्रभारियों महिला सेल की महिला अधिकारियों एवं साइबर विशेषज्ञों द्वारा पहुंचकर बालिकाओं से सीधे संवाद किया गया अधिकारियों ने छात्राओं को निडर एवं आत्मविश्वासी बनने विपरीत परिस्थितियों में साहस के साथ निर्णय लेने तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को गुड टच-बैड टच, पॉक्सो एक्ट (POCSO Act), महिला सुरक्षा, डायल-112 एवं साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 के संबंध में विस्तृत एवं व्यावहारिक जानकारी दी गई साथ ही ऑनलाइन ठगी, साइबर अपराध एवं सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग को लेकर भी आवश्यक सावधानियां बताई गईं विद्यालयों में लगभग 150 मिनट (ढाई घंटे) के विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किए गए इस दौरान छात्राओं को विभिन्न विषयों की जानकारी देने के साथ उनके प्रश्नों को सुना गया और पुलिस अधिकारियों एवं विशेषज्ञों द्वारा सरल एवं व्यावहारिक तरीके से उनके समाधान एवं मार्गदर्शन दिए गए पुलिस द्वारा स्कूलों कॉलेजों, कोचिंग सेंटरों एवं छात्रावासों में जागरूकता के लिए बैनर एवं पोस्टर लगाए गए तथा बालिकाओं एवं नागरिकों को महिला एवं बाल सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराई गईं।

Post a Comment

0 Comments