सागर।मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के संबंध में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशानुसार आंशिक संशोधन किया गया है संशोधित आदेश के अनुसार जिले में ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों के वार्डों में क्षेत्र भ्रमण निरीक्षण और जनसंवाद के माध्यम से आमजन की शिकायतों का त्वरित निराकरण शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की मॉनिटरिंग तथा लोक सेवाओं का समय-सीमा में प्रदाय सुनिश्चित करने के लिए अभियान आयोजित किया जाएगा अभियान के दौरान संबंधित क्षेत्रों में अधिकारी पहुंचकर लोगों से सीधे संवाद करेंगे और प्राप्त आवेदनों के निराकरण की कार्रवाई करेंगे मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 3 अक्टूबर को नगर पालिका सुरखी में आयोजित होगा इसके बाद 9 अक्टूबर को जनपद पंचायत केसली, 16 अक्टूबर को खुरई, 23 अक्टूबर को बीना, 30 अक्टूबर को मालथौन, 6 नवंबर को राहतगढ़ और 13 नवंबर को शाहगढ़ में अभियान आयोजित किया जाएगा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संबंधित जनपद क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों को अभियान में शामिल किया गया है अभियान निर्धारित मुख्यालयों पर प्रातः 11 बजे आयोजित किया जाएगा प्राप्त आवेदनों के निराकरण की समीक्षा अधोहस्ताक्षरकर्ता की अध्यक्षता में प्रातः 11 बजे निर्धारित स्थल पर आयोजित अभियान की बैठक में की जाएगी शासन के निर्देशानुसार शेष नगरीय क्षेत्रों के लिए मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के कार्यक्रम का पृथक आदेश जारी किया जाएगा अभियान के लिए जिला स्तर पर संयुक्त कलेक्टर रवीश श्रीवास्तव को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है संशोधित आदेश में नोडल अधिकारियों की जिम्मेदारियां भी तय की गई हैं जिला स्तर पर नियुक्त नोडल अधिकारी प्रत्येक सप्ताह आयोजित अभियान की जानकारी अधोहस्ताक्षरकर्ता को प्रस्तुत करेंगे प्रत्येक विकासखंड स्तर पर ग्रामीण क्षेत्र में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा नगरीय क्षेत्र में मुख्य नगर पालिका अधिकारी नोडल अधिकारी रहेंगे वहीं सागर नगरीय क्षेत्र के लिए आयुक्त नगर पालिक निगम सागर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
0 Comments