गुमशुदा नाबालिग बालिका को 3 घंटे के भीतर दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया

सागर।थाना प्रभारी सनौधा के निर्देशन में चौकी शाहपुर थाना सनौधा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा नाबालिग बालिका को कायमी के महज 3 घंटे के भीतर दस्तयाब कर सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया
चौकी शाहपुर थाना सनौधा पर नाबालिग बालिका के गुम होने की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल अपराध क्रमांक 281/26, धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर बालिका की तलाश प्रारंभ की गई
पुलिस टीम द्वारा मामले की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल संभावित स्थानों पर तलाश आवश्यक पूछताछ एवं उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई की गई पुलिस की तत्परता और टीम के लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप कायमी के लगभग 3 घंटे के भीतर नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर लिया गया दस्तयाबी के उपरांत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए बालिका को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया सागर पुलिस द्वारा नाबालिग बच्चों से संबंधित प्रकरणों में सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए उनकी सुरक्षित दस्तयाबी एवं परिजनों से पुनर्मिलन सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments