धर्मश्री स्कूल में गुणवत्ताहीन एवं मेन्यू अनुसार मध्यान्ह भोजन न मिलने पर प्रदाता समिति को कारण बताओ नोटिस

सागर।शासकीय माध्यमिक शाला धर्मश्री में मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता एवं निर्धारित मेन्यू के पालन में लापरवाही पाए जाने पर आकांक्षा सेवा समिति मध्यान्ह भोजन प्रदाता समूह को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने 16 सितम्बर को शासकीय माध्यमिक शाला धर्मश्री का औचक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान विद्यालय में प्रदाय किए जा रहे मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता निर्धारित स्तर के अनुरूप नहीं पाई गई साथ ही भोजन शासन द्वारा निर्धारित साप्ताहिक मेन्यू के विपरीत पाया गया इस पर जिला कलेक्टर ने अप्रसन्नता व्यक्त की मध्यान्ह भोजन प्रदाता संस्था को विद्यालय में निर्धारित मेन्यू के अनुसार शुद्ध पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन तैयार कर प्रदाय करने का दायित्व सौंपा गया है निरीक्षण में सामने आई कमियों को गंभीरता से लेते हुए विकासखंड स्रोत समन्वयक जनपद शिक्षा केंद्र सागर द्वारा समिति के प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है
नोटिस में समिति को निर्देशित किया गया है कि गुणवत्ताहीन एवं मेन्यू के विपरीत भोजन प्रदाय किए जाने के संबंध में अपना स्पष्टीकरण नोटिस जारी होने के दो दिवस के भीतर कार्यालय में समक्ष उपस्थित होकर अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें निर्धारित समयावधि में संतोषजनक स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं होने पर कलेक्टर के निर्देशानुसार समिति के मध्यान्ह भोजन प्रदाय अनुबंध को निरस्त करने की कार्रवाई के लिए वरिष्ठ कार्यालय को नस्ती प्रेषित की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments