सागर।भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला सागर में महिलाओं को विभिन्न पदों पर दायित्व सौंपा गया है भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मेधा दुबे ने नगर विधायक शैलेंद्र जैन एवं जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी की अनुशंसा पर परकोटा निवासी ताजपुर परिवार की बहू श्रीमती पूजा श्रीवास्तव को लाभार्थी प्रमुख पद पर नियुक्त किया है उल्लेखनीय है कि श्रीमती पूजा श्रीवास्तव लंबे समय से भाजपा महिला मोर्चा में सक्रिय रूप से संगठन हित में कार्य कर रही हैं क्षेत्र में लाभार्थी योजनाओं के क्रियान्वयन एवं महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में उनकी भूमिका सराहनीय रही है उनकी नियुक्ति पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है दायित्व मिलने पर कायस्थ समाज की महिलाओं ने बधाई देते हुए कहा कि वे महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक कार्यों में निरंतर संलग्न रही हैं अब लाभार्थी प्रमुख के रूप में वे जिले में केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को अंतिम पात्र हितग्राही तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी
बधाई देने वालों में वंदना श्रीवास्तव, रश्मि श्रीवास्तव प्रतिभा श्रीवास्तव, सोनिया श्रीवास्तव, अनीता श्रीवास्तव अंजलि श्रीवास्तव सहित महिला मंडल और बुंदेलखंड कायस्थ समाज से हेमंत श्रीवास्तव, संदीप वर्मा, आशीष वर्मा, चंद्रहास श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, रविप्रकाश श्रीवास्तव सहित कई समाजजन शामिल हैं।
0 Comments