सागर।आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर शहर के प्रसिद्ध श्री ठाकुर देवालय मंदिर, सदर में बड़े ही हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया इस अवसर पर मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी मंदिर समिति द्वारा जानकारी दी गई कि यहां पिछले लगभग 22 वर्षों से जन्माष्टमी के दिन 51 लीटर दूध से भगवान श्रीकृष्ण का विशेष अभिषेक करने की परंपरा चली आ रही है इस वर्ष भी इस परंपरा का निर्वहन करते हुए वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान के बाल स्वरूप का 51 लीटर दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल से महाभिषेक किया गया दूध से अभिषेक के दौरान पूरा मंदिर परिसर "हाथी घोड़ा पालकी,जय कन्हैया लाल की" के जयकारों से गूंज उठा
अभिषेक के पश्चात मंदिर प्रांगण में विधि-विधान से हवन-पूजन का आयोजन किया गया हवन में क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति के लिए आहुतियां दी गईं हवन के उपरांत भगवान श्रीकृष्ण की महाआरती की गई जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया आरती के बाद उपस्थित सभी भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया
मंदिर के पुजारी ने बताया कि जन्माष्टमी का यह उत्सव देर रात तक चलेगा रात 12 बजे भगवान के जन्म के समय विशेष श्रृंगार और महाआरती होगी इस अवसर पर मंदिर को फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से आकर्षक रूप से सजाया गया है सुरक्षा और व्यवस्था के लिए मंदिर समिति के सदस्य पूरे दिन सक्रिय रहे।
0 Comments