सागर। जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण एवं बिक्री के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस देवरी अरुण उइके एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम डिलोना में अवैध शराब निर्माण के विरुद्ध कार्रवाई की गई कार्रवाई के दौरान ग्राम डिलोना निवासी राजा लोधी के पुराने खंडहर मकान की तलाशी ली गई मकान में रखे 3 कुप्पों से लगभग 45 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया जिसका उपयोग अवैध रूप से शराब बनाने में किया जाना था
पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा बरामद 45 किलोग्राम महुआ लाहन को मौके पर ही नष्ट किया गया जिससे अवैध शराब निर्माण की संभावित गतिविधि पर प्रभावी रोक लगाई जा सके कार्रवाई के दौरान राजा लोधी की उसके मकान एवं आसपास के संभावित छिपने वाले स्थानों पर तलाश की गई लेकिन वह मौके पर नहीं मिला आरोपी की तलाश एवं मामले से संबंधित आगे की कार्रवाई जारी है।
0 Comments