सागर। थाना गोपालगंज पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे आजीवन कारावास से दण्डित सजायाफ्ता एवं कुल ₹34,000/- के इनामी आरोपी कपिल यादव को गुजरात एवं महाराष्ट्र में लगातार तलाश करते हुए महाराष्ट्र से दस्तयाब करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है दस्तयाब आरोपी कपिल यादव पिता प्रकाश यादव उम्र 31 वर्ष, निवासी ग्वाली मोहल्ला,पथरिया जाट थाना सिविल लाइन आजीवन कारावास की सजा से दण्डित सजायाफ्ता बंदी है आरोपी पैरोल अवधि के दौरान पैरोल से वापसी की निर्धारित तिथि 29 जनवरी 2021 को जेल वापस नहीं लौटा और तभी से फरार चल रहा था फरारी के दौरान आरोपी अपनी पहचान छिपाकर अलग-अलग राज्यों एवं शहरों में ठिकाने बदलते हुए पुलिस गिरफ्त से बचने का प्रयास कर रहा था आरोपी के विरुद्ध थाना गोपालगंज के अपराध क्रमांक 31/2021, धारा 224 109 भादंवि में प्रकरण पंजीबद्ध है आरोपी के विरुद्ध उच्च न्यायालय, जबलपुर द्वारा गिरफ्तारी गैर-जमानती वारंट भी जारी किया गया था फरार आरोपी कपिल यादव की गिरफ्तारी हेतु थाना गोपालगंज के अपराध क्रमांक 31/2021 में पुलिस महानिरीक्षक,सागर जोन द्वारा ₹30,000/- के नगद पुरस्कार की उद्घोषणा की गई थी इसके अतिरिक्त थाना सानोधा के अपराध क्रमांक 380/2020 में ₹2,000/- तथा थाना सुरखी के अपराध क्रमांक 471/2020 में ₹2,000/- का इनाम घोषित था इस प्रकार आरोपी के विरुद्ध विभिन्न प्रकरणों में कुल ₹34,000/- (चौंतीस हजार रुपये) का इनाम घोषित था वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गुजरात से महाराष्ट्र तक तलाश लंबे समय से फरार एवं इनामी आरोपी की गिरफ्तारी को थाना गोपालगंज पुलिस ने चुनौती के रूप में लेते हुए उपलब्ध वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों का सूक्ष्म विश्लेषण किया प्राप्त तकनी की जानकारी एवं अन्य महत्वपूर्ण सुरागों के आधार पर पुलिस टीम द्वारा गुजरात के उपलेटा जामनगर सहित विभिन्न संभावित स्थानों पर आरोपी की तलाश की गई आरोपी पुलिस की गतिविधियों की भनक लगते ही लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था इसके बावजूद पुलिस टीम द्वारा प्राप्त प्रत्येक महत्वपूर्ण सुराग का वैज्ञानिक तरीके से विश्लेषण करते हुए आरोपी की संभावित गतिविधियों एवं आवागमन पर लगातार नजर रखी गई तलाश के दौरान आरोपी के जामनगर से मुंबई महाराष्ट्र पहुंचने की जानकारी प्राप्त हुई राज्य बदलकर पुलिस की पहुंच से दूर रहने का प्रयास कर रहे आरोपी की तलाश में थाना गोपालगंज पुलिस टीम महाराष्ट्र पहुंची और विभिन्न संभावित स्थानों पर लगातार सघन पतारसी की लगातार प्रयासों वैज्ञानिक साक्ष्यों एवं प्राप्त महत्वपूर्ण सुरागों के आधार पर पुलिस टीम को वापाणे पुलिस चौकी क्षेत्र मुंबई महाराष्ट्र में आरोपी कपिल यादव को दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त हुई पुलिस द्वारा अभिरक्षा में लेकर नाम-पता पूछने पर आरोपी ने अपनी वास्तविक पहचान छिपाने के उद्देश्य से अपना नाम कल्पेश यादव बताया नाम-पते की पुष्टि के लिए आधार कार्ड एवं अन्य दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहे जाने पर आरोपी अपने बताए नाम के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका पुलिस टीम की सतर्कता एवं पूछताछ के बाद आरोपी ने अपना वास्तविक नाम कपिल यादव पिता प्रकाश यादव, निवासी ग्वाली मोहल्ला,पथरिया जाट,थाना सिविल लाइन,जिला सागर होना स्वीकार किया प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी द्वारा बताया गया कि पैरोल से बाहर आने के बाद वह लगातार अलग-अलग स्थानों पर रहकर पुलिस से बचता रहा आवश्यक पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं होने के कारण वह लगातार अपने ठिकाने बदलता रहा तथा मुंबई में काम की तलाश कर रहा था लगातार बदलते ठिकानों एवं पहचान छिपाने के प्रयासों के बावजूद थाना गोपालगंज पुलिस द्वारा किए गए सतत प्रयास,वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण तथा पुलिस टीम की सक्रियता के चलते आरोपी आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ गया।
0 Comments