कालेजों में चुनाव कराने की मांग को लेकर NSUIका प्रदर्शन कलेक्टर कार्यालय का घेराव करने जा रहे

सागर।छात्र हितों और प्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव कराने की मांग को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को उग्र प्रदर्शन किया प्रदर्शनकारी कलेक्टर कार्यालय का घेराव करने के लिए सिविल लाइन से आगे बढ़ रहे थे तभी कालीचरण चौराहे पर बैरीकेड्स लगाकर पुलिस ने उन्हें रोक दिया इसी दौरान कार्यकर्ता बैरीकेड्स पर चढ़ गए बैरीकेड्स गिराकर आगे जाने की कोशिश करने लगे‌ स्थितियां देख पुलिस ने वाटर कैनन का उपयोग कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा इस दौरान पुलिस और प्रदर्शन कर रहे छात्र नेताओं व कार्यकर्ताओं के बीच हल्की नोंक-झोंक भी हुई प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे छात्रों से जुड़ी समस्याओं और मांगों को लेकर कलेक्टर कार्यालय का घेराव करने जा रहे थे एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे ने कहा कि कई वर्षों से एनएसयूआई और छात्र प्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव कराने की मांग कर रहे हैं सरकार के कानों में जूं नहीं रेंग रही है उच्च न्यायालय गए तो न्यायालय ने शासन को सितंबर के पहले सप्ताह में चुनाव कराने का बोला है लेकिन जिस प्रकार से भाजपा की सरकार जेनजी और विद्यार्थियों से डरी हुई है उससे लग नहीं रहा है कि वो प्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव कराएगी वह चुनाव नहीं कराएंगे और कराएंगे तो इनडायरेक्ट चुनाव कराएंगे।

Post a Comment

0 Comments