कोर्ट परिसर में अतिक्रमण विवाद की पेशी के बाद दो पक्षों में मारपीट दोनों पक्षों ने गोपालगंज थाने में दर्ज कराई FIR

सागर।जिला न्यायालय परिसर के बाहर अतिक्रमण के विवाद की पेशी के बाद दो पक्षों में मारपीट हो गई मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ गाली-गलौज मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाते हुए गोपालगंज थाने में अलग अलग शिकायत दर्ज कराई है पुलिस ने दोनों ओर से प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है जानकारी के अनुसार एक पक्ष के पीड़ित मनोज कुर्मी के भाई महेंद्र कुर्मी ने बताया कि उनके पड़ोसी उत्कर्ष श्रीवास्तव ने नगर निगम की सड़क परअतिक्रमण कर रखा है और उस पर गाड़ी खड़ी करते हैं इससे मोहल्ले के लोगों को दिक्कत होती है इस मामले की शिकायत उन्होंने जिला न्यायालय में लोक अदालत में की थी शनिवार को मामले की पेशी थी पेशी के दौरान मजिस्ट्रेट ने नगर निगम को जांच कर अतिक्रमण पाए जाने पर हटाने के निर्देश दिए पेशी के बाद बाहर निकलते ही उत्कर्ष श्रीवास्तव और 3-4 अन्य वकीलों ने पीड़ित मनोज कुर्मी और उनके भाई महेंद्र कुर्मी पर हमला कर दिया हमले में मनोज को मुंह पर और भाई महेंद्र के हाथ में चोट आई है गंभीर हालत में मनोज को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने उनके कपड़े भी फाड़ दिए वहीं वकील उत्कर्ष श्रीवास्तव ने मनोज कुर्मी, महेन्द्र कुर्मी और अखिलेश पाठक पर लात घूंसों से मारपीट का आरोप लगाया है मामले में गोपालगंज थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर BNS की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments