केन्द्रीय जेल सागर में भारी वर्षा के बीच भावुक क्षण बहनो ने बंदियो की कलाई पर बांधी राखी

सागर। 28 अगस्त 2026 जेल मुख्यालय मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देश के पालन में केन्द्रीय जेल सागर में रक्षाबंधन के पवित्र पर्व प्रातः 08:00 से सायंकाल 06:30 बजे तक मनाया गया जेल में परिरूद्ध बंदियो की बहने जेल में बंद भाईयो का कलाई पर रक्षासूत्र बांधने हेतु भारी वर्षा के बीच उपस्थित हुई और उन्हे खुली मुलाकात प्रदाय कर लगभग 1171 बंदियो से 2975 बहने एवं 1385 बच्चो द्वारा रक्षासूत्र भाईयो की कलाई पर बाधकर उनकी लंबी उम्र,उत्तम स्वास्थ्य एवं शीघ्र रिहाई की कामन की गयी किसी भी बंदी भाई की बहनो को निराश नही किया गया सभी बंदी भाईयो की बहनो से खुली मुलाकात करायी गयी उपरोक्त कार्यक्रम के दौरान भारी बारिश होने के बावजूद जेल प्रशासन द्वारा बहनो के लिये उत्तम व्यवस्था की गयी जेल प्रबंधन द्वारा बहनो के लिये मिठाई रोली,चावल,राखी,नारियल उपलब्ध कराये गये जेल पुलिस बल के सहयोग से कार्यक्रम को सफल बनाया गया दिनांक 28-08-2026 को रक्षाबंधन के पर्व में उपरोक्त कार्यक्रम को भारी बारिश के दौरान सफल बनाने हेतु मनोज मिश्रा कार्यवाहक उप जेल अधीक्षक,श्रीमती गीता राठौड पंकज कुशवाह, सौरभ सिंह,अमित रघुवंशी सहायक जेल अधीक्षक,अन्य कर्मचारीगणो एवं जेल प्रशिक्षण केन्द्र सागर में प्रशिक्षणरत प्रशिक्षु प्रहरियो, तथा पुलिस बल का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

Post a Comment

0 Comments