रहली पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद दो आरोपी गिरफ्तार

सागर।जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं चोरी गए वाहनों की बरामदगी हेतु पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में थाना रहली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है दिनांक 26 अगस्त 2026 को फरियादी हरी सिंह पिता टीकाराम गौर, निवासी वनग्राम रहली द्वारा थाना रहली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी मोटरसाइकिल क्रमांक MP-15-ZM-7385 को अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है फरियादी की रिपोर्ट पर थाना रहली में अपराध क्रमांक 583/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई विवेचना के दौरान थाना पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि चोरी गई मोटरसाइकिल को दो व्यक्ति गांधी चौक, रहली की ओर लेकर आ रहे हैं सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल गांधी चौक पर वाहन चेकिंग प्रारंभ की गई वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर द्वारा बताए हुलिए के दो संदिग्ध व्यक्तियों को चोरी की मोटरसाइकिल सहित पकड़ा गया पुलिस द्वारा पूछताछ एवं वैधानिक कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपियों की चोरी की घटना में संलिप्तता सामने आई आरोपियों के कब्जे से चोरी गई मोटरसाइकिल क्रमांक MP-15-ZM-7385, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹65,000/- है, विधिवत जब्त की गई दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया गिरफ्तार आरोपी गोलू पिता मान सिंह अहिरवार उम्र 27 वर्ष, निवासी सिकंदर बरखेड़ा नीरज पिता धनिराम बंसल,उम्र 29 वर्ष,निवासी ग्राम गुंजोरा थाना गढ़ाकोटा।

Post a Comment

0 Comments