सागर।आज उम्र करीब ढाई वर्ष, निवासी अंडेला,थाना मालथौन अपने परिजनों के साथ बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज बीएमसी अस्पताल आया हुआ था अस्पताल परिसर में भीड़भाड़ के बीच मासूम बच्चा अपने परिजनों से बिछड़ गया काफी तलाश के बाद भी बच्चे का पता नहीं चलने पर परिजनों द्वारा तत्काल बीएमसी पुलिस चौकी को सूचना दी गई सूचना मिलते ही बीएमसी पुलिस चौकी द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल अस्पताल परिसर में बच्चे की तलाश शुरू की गई पुलिस टीम द्वारा अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए और बच्चे की गतिविधियों एवं संभावित दिशा की बारीकी से पड़ताल की गई प्रधान आरक्षक सोनू द्वारा विशेष तत्परता,सूझबूझ एवं अथक प्रयास करते हुए लगातार सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए कई स्थानों पर बच्चे की तलाश करते हुए अंततः मासूम लक्ष्मण को सकुशल खोज निकाला गया पुलिस द्वारा बच्चे को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया काफी बड़े एवं भीड़भाड़ वाले मेडिकल कॉलेज परिसर में महज ढाई वर्ष के मासूम के परिजनों से बिछड़ने की सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा जिस तत्परता से कार्रवाई की गई, उससे एक बड़ी चिंता टल गई। बच्चे के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और बीएमसी पुलिस चौकी की पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।
0 Comments