कॉमनवेल्थ की सिल्वर गर्ल यामिनी मौर्य का भव्य स्वागत रेलवे स्टेशन से घर तक निकला विजय जुलूस

सागर।कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जूडो की 57 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीतकर देश और सागर जिले का नाम रोशन करने वाली यामिनी मौर्य का शुक्रवार सुबह सागर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया जैसे ही यामिनी ट्रेन से सागर रेलवे स्टेशन पहुंचीं परिवार के सदस्यों, समाज के लोगों, खेल प्रेमियों जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने फूल मालाएं पहनाकर उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया स्टेशन परिसर देशभक्ति के नारों और तालियों की गूंज से उत्साहपूर्ण माहौल में बदल गया रेलवे स्टेशन से यामिनी के सम्मान में भव्य स्वागत जुलूस निकाला गया खुले वाहन में सवार यामिनी का शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए उनके निवास तक स्वागत किया गया इस दौरान जगह-जगह पुष्पवर्षा कर लोगों ने उनका अभिनंदन किया कई स्थानों पर नागरिकों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाईं और मिठाई खिलाकर उनकी उपलब्धि पर खुशी जाहिर की बता दें कि कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में यामिनी मौर्य ने जूडो की 57 किलोग्राम भार वर्ग स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई थी स्वर्ण पदक के मुकाबले में उनका सामना इंग्लैंड की खिलाड़ी से हुआ कड़े संघर्ष के बाद यामिनी ने रजत पदक अपने नाम किया और भारत के लिए महत्वपूर्ण पदक जीतते हुए सागर और मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ाया
यामिनी ने बताया कि यह सम्मान उनके परिवार,कोच सागर की जनता और पूरे देश का है उन्होंने कहा कि उनका अगला लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का नाम और ऊंचा करना है।

Post a Comment

0 Comments