नाबालिग को ब्लैकमेल एवं जान से मारने की धमकी देकर कराई गई लाखों रुपये की चोरी का खुलासा

सागर।अपराधों की रोकथाम एवं लंबित अपराधों के त्वरित निराकरण हेतु पुलिस अधीक्षकअनुराग सुजानिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीना जयवीर सिंह भदौरिया अति0 पुलिस अधीक्षक नरेन्‍द्र सोलंकी के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की जा रही लगातार मॉनिटरिंग तथा एसडीओपी बीना अजय कुमार सनकत के नेतृत्व में थाना बीना पुलिस द्वारा चोरी के एक गंभीर प्रकरण का सफल खुलासा किया गया है फरियादी परिवार वर्तमान में अपने नए मकान में निवास कर रहा था जबकि परिवार के पुराने पैतृक मकान में नगद राशि सोने के आभूषण एवं अन्य कीमती सामान सुरक्षित रखा हुआ था दिनांक 17.06.2026 को पुराने मकान में रखे सामान की जांच करने पर नगद राशि एवं कीमती सामान गायब होना पाया गया जिस पर फरियादी द्वारा थाना बीना में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई चोरी की सूचना प्राप्त होते ही थाना बीना पुलिस द्वारा प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच प्रारंभ की गई पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल की बारीकी से जांच आसपास के लोगों से पूछताछ संदिग्धों की तस्दीक तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण एवं अन्य सभी संभावित पहलुओं पर लगातार कार्य किया गया जांच में हुआ चोरी की वारदात का खुलासा- लगातार की गई जांच एवं पूछताछ के दौरान पुलिस के सामने महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए कि आरोपी द्वारा फरियादी परिवार के नाबालिग को ब्लैकमेल कर एवं जान से मारने की धमकी देकर दबाव बनाया जाता था तथा इसी दबाव के माध्यम से उससे चोरी की वारदात कराई गई पुलिस द्वारा उपलब्ध साक्ष्यों एवं पूछताछ के आधार पर आरोपी आयुष मैना निवासी बीना को गिरफ्तार किया गया पूछताछ में आरोपी द्वारा फरियादी परिवार से लगभग 13 लाख रुपये नगद एवं करीब 40 तोला सोने के आभूषण लिए जाने की जानकारी सामने आई आरोपी द्वारा प्राप्त नगद राशि को विभिन्न वस्तुओं की खरीदारी एवं अन्य खर्चों में उपयोग किया गया पुलिस द्वारा आरोपी की निशानदेही पर चोरी की रकम से खरीदी गई कार मोटरसाइकिल एवं अन्य घरेलू सामान बरामद किया गया आरोपी द्वारा प्राप्त सोने के आभूषण अपने मामा अंकुश बाल्मीक निवासी गुना को दिए जाने की जानकारी सामने आने पर थाना बीना पुलिस द्वारा आरोपी अंकुश बाल्मीक को भी गिरफ्तार किया गया उसके कब्जे से लगभग 250 ग्राम सोने के कीमती आभूषण बरामद किए गए सोने का हार वजन लगभग 70 ग्राम सोने की चैन, वजन लगभग 30 ग्राम सोने का ब्रेसलेट,वजन लगभग 10 ग्राम 04 सोने की अंगूठियां वजन लगभग 15 ग्राम सोने का पेंडल, वजन लगभग 05 ग्राम एक नग गोल गिन्नी, वजन लगभग 02 ग्राम 04 सोने के कड़े, वजन लगभग 60 ग्राम मंगलसूत्र, वजन लगभग 30 ग्राम सोने की चैन, वजन लगभग 30 ग्राम कुल लगभग 250 ग्राम सोने के जेवरात, अनुमानित कीमत लगभग 40 लाख बरामद किया गया कुल बरामद मशरूका सोने के आभूषण: लगभग 250 ग्राम कीमत लगभग 38,00,000/अन्य सामान: कीमत लगभग 16,37,000/-कुल सोने के आभूषण एवं अन्य सामान की अनुमानित कीमत 54,37,000/ (चौवन लाख सैंतीस हजार रुपये)पुलिस पूछताछ में आरोपी द्वारा उक्त राशि से विभिन्न सामान एवं वाहन खरीदने तथा अन्य खर्च किए जाने की जानकारी दी गई है चोरी की रकम से खरीदा गया सामान एवं वाहन पुलिस द्वारा बरामद कर लिया गया है शेष की कारवाही जारी है इस प्रकार थाना बीना पुलिस द्वारा प्रकरण में लगभग 250 ग्राम सोने के आभूषण कीमत लगभग 38 लाख रू एवं लगभग 16.37 लाख कीमत का अन्य मशरूका बरामद किया गया है प्रकरण में आरोपी आयुष मैना निवासी बीना एवं अंकुश बाल्मीक निवासी गुना को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही पुलिस रिमांड पर लिया गया एवं उनके सहयोगी आरोपी सतीश अहिरवार, नि0 शिवाजी वार्ड बीना, एवं मोनू पाल नि0 गुना को न्‍यायालय के आदेशानुसार जेल भेज दिया गया।

Post a Comment

0 Comments