सागर।जैसीनगर पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए लुटेरी दुल्हन रुक्मणी चतुर्वेदी निवासी बिलासपुर सहित उसके दो साथियों अरविंद विभार निवासी अलवर और सोनू अहिरवार निवासी दमोह को गिरफ्तार कर लिया है शनिवार शाम 4 बजे को तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया थाना प्रभारी जे.पी. ठाकुर ने बताया कि महुआखेड़ा पेगवार निवासी नोनीराम पटेल की शिकायत पर 26 जून को मामला दर्ज किया गया था पहली पत्नी की मृत्यु के बाद नोनीराम ने 1.20 लाख रुपये देकर रुक्मणी से शादी की थी विवाह के तीसरे दिन रुक्मणी घर से 30 हजार रुपये नकद, चांदी के जेवर और मंगलसूत्र लेकर फरार हो गई थी पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया एवं एसडीओपी योगेंद्र भदौरिया के मार्गदर्शन में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर बिलासपुर से रुक्मणी को गिरफ्तार किया पूछताछ के बाद उसके साथी अरविंद विभार और कार चालक सोनू अहिरवार को भी गिरफ्तार कर लिया गया तीनों ने पूछताछ में अपराध स्वीकार कर लिया है पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपियों ने अन्य लोगों के साथ भी इस तरह की वारदातें की हैं या नहीं।
0 Comments