सागर।दिनांक 01.08.2026 को प्राप्त दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना संबंधी सूचनाओं पर डायल-112 एफआरवी टीमों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाकर समय पर उपचार उपलब्ध कराया घटना थाना खुरई शहर क्षेत्र डायल-112 कंट्रोल रूम सागर को सूचना दी गई कि खुरई रेलवे स्टेशन के बाहर एक व्यक्ति के पैर पर आर्टिका कार चढ़ जाने से वह घायल हो गया है सूचना मिलते ही एफआरवी-27 तत्काल मौके पर पहुंची तथा घायल को प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराते हुए उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, खुरई में भर्ती कराया गया इस कार्रवाई में आरक्षक 325 अमर वर्मा की सराहनीय भूमिका रही
घटना थाना रहली क्षेत्र भोपाल डायल-112 कंट्रोल रूम से इवेंट आईडी POL01082604389 प्राप्त होने पर एफआरवी-25 तत्काल मौके पर रवाना हुई सड़क दुर्घटना में घायल टीकाराम अहिरवार पिता कंछेदी अहिरवार, निवासी पीराहार,थाना रहली को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रहली में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक 1724 गजेन्द्र सिंह एवं पायलट धर्मेन्द्र सिंह राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
0 Comments