सागर।सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रभावी पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज दिनांक 02 अगस्त 2026 को जिला न्यायालय सागर की न्यायिक अधिकारियों की उपस्थिति में विशेष वाहन चेकिंग एवं मोबाइल कोर्ट का आयोजन किया गया यह विशेष अभियान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सीजेएम श्रीमती नेहा बंसल, रजिस्ट्रार एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी (JMFC) प्रीतम बंसल,न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी रोहित शर्मा एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्रीमती शिखा चतुर्वेदी की उपस्थिति में तथा पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन में यातायात पुलिस सागर द्वारा सिविल लाइन चौराहा स्थित पम्मा साहू कॉम्प्लेक्स के सामने आयोजित किया गया मोबाइल कोर्ट के दौरान यातायात पुलिस द्वारा सघन वाहन जांच करते हुए ऐसे वाहन चालकों के विरुद्ध विशेष कार्रवाई की गई जिन्होंने अपने वाहनों में अनधिकृत रूप से सायरन,हूटर,लाल-नीली बत्ती, ब्लैक फिल्म, वीआईपी स्टिकर एवं अवैध साइलेंसर लगाए थे इसके अतिरिक्त बिना आवश्यक दस्तावेज, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग न करने सहित अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध भी मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान कुल 110 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए ₹1,30,700 (एक लाख तीस हजार सात सौ रुपये) का समन शुल्क वसूल किया गया इस अवसर पर वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा अपने वाहनों में किसी भी प्रकार के अनधिकृत उपकरण एवं संशोधन न कराने की समझाइश भी दी गई पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने कहा कि आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध इसी प्रकार नियमित एवं प्रभावी कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
0 Comments