सागर।"नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के दिवस-13 पर जिलेभर में व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय छात्रावासों धार्मिक स्थलों, जिला जेल,फैक्ट्रियों,औद्योगिक प्रतिष्ठानों एवं कारखानों में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा जनसंवाद,जागरूकता कार्यक्रम एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित किए गए इस दौरान विद्यार्थियों, श्रमिकों बंदियों, धार्मिक संस्थाओं से जुड़े लोगों एवं आम नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों, सामाजिक एवं आर्थिक नुकसान तथा स्वास्थ्य पर पड़ने वाले गंभीर प्रभावों की जानकारी दी गई कार्यक्रमों में उपस्थित लोगों को बताया गया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र की प्रगति में भी बाधक बनता है सभी से नशे से दूर रहने, अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी जागरूक करने तथा किसी भी प्रकार के मादक पदार्थों के अवैध व्यापार या सेवन की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई तथा युवाओं को खेल शिक्षा कौशल विकास और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों ने भी नशामुक्त समाज के निर्माण में सागर पुलिस के इस अभियान को अपना पूर्ण सहयोग देने का विश्वास दिलाया।
0 Comments