कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर किया ध्वजारोहण

सागर। 15 अगस्त 2026 कलेक्टर कार्यालय एवं कलेक्टर निवास पर 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी समारोह के दौरान राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का गायन हुआ, जिसके पश्चात उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने तिरंगे को नमन किया
कलेक्टर श्रीमती पाल ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और राष्ट्रहित में अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक एवं ईमानदारी से निर्वहन करने का संदेश दिया इस अवसर पर अपर कलेक्टर अविनाश रावत सहित कलेक्ट्रेट परिसर के विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments