सागर।गोपालगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली 21 वर्षीय महिला ने अपने पति पर कई महिलाओं से संबंध रखने महिलाओं को पैसे देकर घर बुलाने और विरोध करने पर मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाए हैं महिला ने रविवार को महिला थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है पुलिस ने शिकायती आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है महिला के मुताबिक उसकी शादी फरवरी 2025 में हुई थी शादी के कुछ महीने बाद ही उसके पति के व्यवहार में बदलाव आने लगा महिला ने आरोप लगाया कि उसने जब पति का मोबाइल फोन चेक किया तो उसमें कई युवतियों के फोटो और चैट मिलीं महिला का दावा है कि चैट में अभय नामक व्यक्ति द्वारा अलग-अलग महिलाओं को अलग-अलग रकम पर बुलाने की बातचीत सामने आई शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि महिलाओं को बुलाने के लिए पैसों के लेन-देन के रिकॉर्ड भी मोबाइल में मिले हैं महिला ने अपने पति पर उसके दोस्त की पत्नी के साथ भी कथित अवैध संबंध होने का आरोप लगाया है शिकायत के अनुसार जब महिला ने पति की गतिविधियों का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई महिला ने यह भी गंभीर आरोप लगाया है कि उसके पति ने कथित तौर पर जबरन उसका तीन माह का गर्भपात करा दिया महिला ने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
0 Comments