सागर।जिले के शाहगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत टीकमगढ़ तिराहे के पास दिनदहाड़े चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है यहां स्थित जिनेंद्र कुमार जैन की खाद एवं कीटनाशक दुकान से एक अज्ञात बदमाश रुपयों से भरा बैग लेकर रफूचक्कर हो गया यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है मिली जानकारी के अनुसार घटना के समय दुकान पर रोजमर्रा की तरह काम चल रहा था तभी मौका पाकर शातिर चोर ने रुपयों से भरे बैग पर हाथ साफ कर दिया और वहां से भाग निकला बैग में कुल कितनी रकम थी इसका अभी पूरी तरह खुलासा नहीं हो पाया है घटना की सूचना मिलते ही शाहगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकान और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं फुटेज में संदेही साफ नजर आ रहा है जिसके आधार पर पुलिस हुलिए की शिनाख्त कर आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही है पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
0 Comments