सागर। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार के विरुद्ध सागर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मालथौन पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता अर्जित करते हुए गांजा बेचने वाली महिला तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 किलोग्राम 602 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत लगभग ₹16,000 है पुलिस की इस त्वरित एवं सुनियोजित कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त तत्वों में हड़कंप मच गया है प्राप्त जानकारी के अनुसार
दिनांक 20 जुलाई 2026 की दरमियानी रात्रि थाना मालथौन पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि वार्ड क्रमांक-08 निवासी रजनी लोधी अपनी किराना दुकान की आड़ में अवैध रूप से गांजा बेच रही है सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर योजनाबद्ध तरीके से उक्त दुकान पर दबिश दी महिला पुलिसकर्मी की उपस्थिति में विधिवत तलाशी लेने पर दुकान से 1 किलोग्राम 602 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ पूछताछ में महिला ने अपना नाम रजनी लोधी पति कुंवर सिंह लोधी, उम्र 36 वर्ष, निवासी इंद्रा कॉलोनी मालथौन जिला सागर बताया बरामद मादक पदार्थ को विधिवत जप्त कर आरोपिया के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया गया है पुलिस द्वारा मामले की विस्तृत विवेचना की जा रही है, साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी महिला को गांजा कहां से प्राप्त होता था तथा इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की क्या भूमिका रही है पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन में जिलेभर में प्रो-एक्टिव पुलिसिंग के माध्यम से अपराधों की रोकथाम, संदिग्ध गतिविधियों पर सतत निगरानी तथा मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जा रही है।
0 Comments