मुख्य अभियंता शैलेन्द्र शुक्ला ने सागर-मकरोनिया जलावर्धन योजना का किया निरीक्षण

सागर 16 जुलाई 2026 मकरोनिया जलावर्धन योजना के अंतर्गत नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी के मुख्य अभियंता शैलेन्द्र शुक्ला ने परियोजना का निरीक्षण किया उन्होंने सागर कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल एवं नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री से भेंट कर परियोजना की संचालन व्यवस्था के संबंध में विस्तार से चर्चा की इसके पश्चात मुख्य अभियंता शैलेंद्र शुक्ला ने जलावर्धन योजना (पैकेज-6आई) अंतर्गत नगर परिषद शाहपुर, जिला सागर का भी भ्रमण किया उन्होंने शाहपुर में ट्रायल रन की तैयारियों और संचालन व्यवस्था के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए इस अवसर पर जल शोधन संयंत्र परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया भ्रमण के दौरान संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments