ट्रेन में महिला से अश्लील हरकत जीआरपी सागर ने आरोपी को किया गिरफ्तार भेजा जेल

सागर।चलती ट्रेन में महिला यात्री से अश्लील हरकत करने के मामले में थाना जीआरपी सागर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर केंद्रीय जेल दाखिल करा दिया है पुलिस के अनुसार फरियादिया भोपाल-चोपन एक्सप्रेस से भोपाल से धनबाद की यात्रा कर रही थी वह कोच S/2 बर्थ नंबर 79 पर सवार थी सागर से ट्रेन रवाना होने के बाद आरोपी ने फरियादिया के साथ अश्लील हरकत की घटना की रिपोर्ट फरियादिया द्वारा दर्ज कराई गई
प्रकरण की जीरो की डायरी थाना जीआरपी कटनी से प्राप्त होने पर जीआरपी सागर में असल अपराध क्रमांक 220/26 धारा 74 बीएनएस के तहत मामला कायम कर विवेचना शुरू की गई विवेचना के दौरान मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी राहुल चौरसिया पिता बसंत चौरसिया, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम तिली थाना गोपालगंज को गिरफ्तार कर लिया आरोपी को न्यायालय सागर में पेश किया गया जहां से जेल वारंट प्राप्त होने पर उसे केंद्रीय जेल सागर में दाखिल किया गया इस कार्रवाई में थाना प्रभारी एच.एल. चौधरी, प्रधान आरक्षक लल्लू पांडे, आरक्षक धीरज यादव की सराहनीय भूमिका रही टीम ने समन्वय बनाकर आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की जीआरपी थाना प्रभारी एच एल चौधरी ने यात्रियों से अपील की है कि ट्रेन में यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुरक्षा या अभद्र व्यवहार होने पर तुरंत 182 रेलवे हेल्पलाइन या नजदीकी जीआरपी थाने को सूचना दें महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए जीआरपी द्वारा ट्रेनों में नियमित गश्त और चेकिंग की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments