हत्या के प्रयास का फरार आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद

सागर।गढ़ाकोटा थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना गढ़ाकोटा में फरियादी हल्ले पटैल पिता मुन्नालाल पटैल, उम्र 35 वर्ष, निवासी विवेकानंद वार्ड, गढ़ाकोटा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपी भरत पटैल ने जान से मारने की नियत से उसके पेट में चाकू से हमला कर गंभीर चोट पहुंचाई रिपोर्ट पर थाना गढ़ाकोटा में अपराध क्रमांक 541/2026 धारा 109(1), 296(बी) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) रहली के मार्गदर्शन में आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए थाना स्तर पर विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा लगातार की गई पतारसी एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से दिनांक 28 जुलाई 2026 को आरोपी भरत पिता नन्हेभाई पटैल, उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम मढ़िया खुर्द,थाना गढ़ाकोटा को गिरफ्तार किया गया पूछताछ के दौरान आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर विधिवत जप्त किया गया।
गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई उपरांत न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।



Post a Comment

0 Comments