कर्रापुर गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर नरयावली विधानसभा के अंतर्गत कर्रापुर स्थित हाई स्कूल में एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा मंत्री धर्मवीर प्रजापति शामिल हुए कार्यक्रम में नरयावली विधायक प्रदीप लारिया और बंडा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी भी विशेष रूप से मौजूद रहे संस्कारों से ही महान बनता है इंसान धर्मवीर प्रजापति स्कूली बच्चों को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने भारतीय संस्कृति और संस्कारों के महत्व पर जोर दिया उन्होंने बच्चों से कहा कि माता-पिता और गुरु का स्थान जीवन में सबसे ऊपर है उन्होंने बच्चों को संकल्प दिलाया कि वे रोज सुबह अपने माता-पिता के पैर छूकर और उनका आशीर्वाद लेकर ही स्कूल आएं जो बच्चे अपने माता पिता और गुरुओं का सम्मान करते हैं वे जीवन में हमेशा सफलता की बुलंदियों को छूते हैं एवं बच्चों का सम्मान दिया विधायकों ने बांटी खुशियां इस अवसर पर नरयावली विधायक प्रदीप लारिया और बंडा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी ने भी बच्चों को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं दीं सभी अतिथियों ने मिलकर स्कूल के बच्चों को बिस्कुट बांटे, जिससे बच्चों के चेहरे खिल उठे कार्यक्रम में स्कूल डायरेक्टर एवं समस्त स्टाफ स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।
0 Comments