सागर। संकल्प फाउंडेशन के वृहद वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत मंगलवार को शासकीय एकीकृत विद्यालय धर्मश्री में पौधारोपण किया गया संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष रिशांक तिवारी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय परिसर में 20 पौधे लगाए गए इसके साथ ही संकल्प फाउंडेशन द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर लगाए गए पौधों की संख्या अब 1400 तक पहुंच गई हैपौधारोपण कार्यक्रम में फाउंडेशन के सदस्यों के साथ विद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने भी सहभागिता की इस दौरान विद्यार्थियों से पौधों की देखभाल, उनके संरक्षण और अपने आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाने को लेकर संवाद भी हुआ इस अवसर पर संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष रिशांक तिवारी ने कहा कि हमने शहर में 11 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है और उसी दिशा में हमारा फाउंडेशन लगातार काम कर रहा है उन्होंने बताया कि अलग-अलग वार्डों, सार्वजनिक स्थानों और अब विद्यालय परिसरों तक हमारा वृक्षारोपण अभियान पहुंच रहा है इस दौरान रिशांक तिवारी ने कहा कि, आज 1400 पौधों तक पहुंचना पूरी टीम के लगातार प्रयासों का परिणाम है उन्होंने बताया कि, हमारा प्रयास है कि जहां भी पौधे लगाए जाएं, वहां स्थानीय लोगों और संस्थाओं की सहभागिता भी सुनिश्चित हो, ताकि उनकी देखभाल नियमित रूप से होती रहे इस दौरान रिशांक तिवारी ने बताया कि विद्यालय में पौधारोपण करने के पीछे हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को इस अभियान से जोड़ना है उन्होंने कहा कि बच्चे जब अपने सामने पौधे लगते और उन्हें बढ़ते हुए देखते हैं, तो उनके भीतर पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी स्वाभाविक रूप से विकसित होती है उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि आज जिन विद्यार्थियों ने पौधारोपण में सहभागिता की है, वे आगे अपने घर, मोहल्ले और आसपास के लोगों को भी पौधे लगाने और उनकी देखभाल के लिए प्रेरित करेंगे इस अवसर पर चंदन लाड़िया, चंद्रेश चौधरी, सुनील अहिरवार, अनीकेत अहिरवार, राकेश श्रीवास्तव,जयंत विश्वकर्मा, अर्चना भाट, सविता सैनी, अंजुली जैन अभिलाष जैन, द्रौपदी चौधरी एवं ज्योति दुबे, नीरज करोसिया, शुभम नामदेव, नमन चौबे, सुनील पाठक शुभम पहलवान, अभिषेक साहू, शुभम सागर, देवाशीष दुबे, कार्तिक जाटव, सहित विद्यालय परिवार, संकल्प फाउंडेशन के पदाधिकारी, सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
0 Comments