बंडा दयोदय गौशाला पहुंचीं कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, गौ-सेवा के साथ पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

सागर।कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल बंडा विकासखंड स्थित आचार्य विद्यासागर दयोदय गौशाला पहुंचीं जहाँ उन्होंने गौशाला की व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने पशु चिकित्सा एम्बुलेंस का लोकार्पण किया पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और गौ-सेवा के प्रति संवेदनशीलता प्रकट की गौशाला भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्रीमती पाल ने आत्मीयता दर्शाते हुए गाय की बछिया को चारा खिलाया विशेष रूप से एक बिन माँ की छोटी बछिया की देखभाल करते हुए उन्होंने उसे बॉटल से दूध पिलाया इसके साथ ही परिसर में पर्यावरण एवं पशु पोषण को ध्यान में रखते हुए मुनगा के पौधे तथा नेपियर घास का रोपण किया गया कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर पशु चिकित्सा एम्बुलेंस का लोकार्पण किया उन्होंने गौशाला परिसर में लगभग 2,200 निराश्रित गौवंश के आश्रय और प्रबंधन की सराहना की सड़क दुर्घटनाओं में घायल होने वाले गौवंश के लिए बनाए गए अलग वार्ड की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने गौशाला समिति के संचालन की प्रशंसा की गौशाला समिति द्वारा अतिरिक्त भूमि आवंटन के अनुरोध पर कलेक्टर ने प्रक्रिया अनुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए उन्होंने उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग को निर्देशित किया कि गौशाला की लंबित अनुदान राशि का त्वरित भुगतान सुनिश्चित किया जाए गौशाला में साइलेज इकाई स्थापित करने के लिए विभाग को आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन देने के निर्देश दिए गए इस अवसर पर एसडीएम बंडा श्रीमती आरती यादव,तहसीलदार मोहित जैन उपसंचालक पशुपालन डाॅ.डी.डी.चढ़ार तथा जिला नोडल अधिकारी गौपालन समिति बलराम सिंह ठाकुर सहित विभागीय अधिकारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments