थाना सिविल लाइन के पथरिया जाट में श्मशान घाट से अस्थियां चोरी, परिजनों ने जताई तंत्र-मंत्र की आशंका

सागर।सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पथरिया जाट से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है यहां श्मशान घाट से अंतिम संस्कार के बाद मृतक की अस्थियां और राख गायब मिलने से परिजनों में हड़कंप मच गया मामले की शिकायत मंगलवार दोपहर 2 बजे सिविल लाइन थाना पुलिस से की गई है जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है जानकारी के अनुसार ग्राम पथरिया जाट निवासी 86 वर्षीय जगन सूर्यवंशी का निधन हो गया था परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार स्थानीय श्मशान घाट में किया था परंपरा के अनुसार जब अगले दिन परिजन अस्थि-संग्रह के लिए श्मशान पहुंचे तो वहां न तो अस्थियां मिलीं और न ही राख, जिससे वे स्तब्ध रह गए मृतक के पुत्र मोहन सूर्यवंशी ने बताया कि उनके पिता का अंतिम संस्कार किया गया था दूसरे दिन अस्थियां लेने पहुंचे तो वहां कुछ भी नहीं मिला उन्होंने आशंका जताई कि किसी ने तंत्र-मंत्र जैसी गतिविधियों के उद्देश्य से अस्थियां चोरी की गई हो घटना की सूचना मिलने पर परिजन सिविल लाइन थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की पड़ताल कर रही है।

Post a Comment

0 Comments