सागर। मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी नगर संभाग सागर में कार्यपालन अभियंता के रूप में पदस्थ मो. इमरान खान ने अपने संक्षिप्त कार्यकाल के दौरान नेतृत्व क्षमता का उत्कृष्ट उदाहरण पेश करते हुए नगर संभाग को कई मायनो में नई पहचान दी उन्होंने पारदर्शिता,जवाबदेही,अनुशासन,और नवाचार को कार्य संस्कृति का आधार बनाया माह मार्च में पूर्व क्षेत्र कंपनी में राजस्व वसूली के मामले मेें नगर संभाग को अग्रणी रखा तथा माह जून 2026 में 21 करोड से अधिक राजस्व संग्रहण कर वसूली का नया कीर्तिमान स्थापित कर मो. इमरान खान पदोन्नत होकर अनूपपुर मेंअधिक्षण अभियंता के पद का दायित्व निभाएगे उल्लेखनीय है कि जब इमरान खान ने नगर संभाग का दायित्व संभाला था तब विभाग लगातार चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के दौर से गुजर रहा था माह अगस्त 2025 में ट्रांसफार्मर हेराफेरी प्रकरण में तत्कालीन सहायक अभियंता के विरूद्ध कार्यवाही हुई दूसरे माह सितम्बर 2025 में कनिष्ठ अभियंता पर लोकायुक्त कार्यवाही के बाद पूरे नगर संभाग के कार्मिको का मनोबल टूटा हुआ था प्रशासनिक दवाब के कारण तत्कालीन कार्यपालन अभियंता के स्थानांतरण पश्चात इमरान खान ने धैर्य, दूरदृष्टि और सकरात्मक नेतृत्व के साथ कार्मिको को नई ऊर्जा प्रदान की मो.खान ने पारदर्शिता,जवाबदेही,अनुशासन और नवाचार को अपना आधार मानते हुए उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क की स्थापना नियमित समीक्षा बैठके तथा लक्ष्य निर्धारित कर अधिकारियों कर्मचारियो की जवाबदेही सुनिश्चित कर कार्यो को गति प्रदान की परिणाम स्वरूप उपभोक्ताओ की सेवाओ में उल्लेखनीय सुधार हुआ नगर संभाग ने माह मार्च 2026 में पूर्व क्षेत्र कंपनी के अंतर्गत राजस्व वसूली में प्रथम स्थान प्राप्त किया था माह जून 2026 में 21 करोड से अधिक राजस्व संग्रहण कर नगर संभाग के नाम नया कीर्तिमान स्थापित किया इसके साथ ही पावर बी.आई. कलेक्शन इफीसेन्सी 123 प्रतिशत तथा विगत आठ माहों में कन्ज्यूमर काउंट अचीवमेंट 90 प्रतिशत से अधिक दर्ज कर निर्धारित लक्ष्य से बेहतरीन प्रदर्शन किया लाईन लॉस कम करने हेतु लगातार इनपुट कट्रोल करते हुए एवं विद्युत चोरी की रोकथाम हेतु पंचनामा बनाए गए तथा शत-प्रतिशत स्मार्ट मीटर लगाए गए जिससे एम.डी.एम. एनालिसिस कर उपभोक्ता की वास्तविक खपत निकाली गई सहायक एवं कनिष्ठ अभियंताओ तथा मैदानी अमले के साथ संयुक्त टीमो द्वारा दिन एवं रात्रि में सघन जॉच अभियान चलाकर अवैधानिक रूप से विद्युत का उपयोग करने वालो के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की गई जिससे ईमानदार उपभोक्तओं का विभाग के प्रति विश्वास और अधिक सुदृढ़ हुआ शासन की समाधान योजना को सफल बनाने के लिए उन्होंने स्वयं मैदान में उतरकर वाहन रैलियॉ, जनजागरूकता अभियान एवं विशेष शिविरो का नेतृत्व किया कार्यपालन अभियंता मो.खान के निर्देशन में 33 केव्ही. एवं 11 केव्ही की विद्युत नेटवर्क की लोड बेलेंसिंग प्रिवेंटिव एवं प्रेडिक्टिव मेंटेनेंस फीडरों का तकनीकी उन्नयन ओवरलोड ट्रांसफार्मरों का प्रतिस्थापन जर्जर लाईन का संधारण तथा आवश्यक उपकरणों का समयबद्ध रखरखाव सुनिश्चित किया गया। विशेष मेंटेनेंस अभियान चलाया जिससे ट्रिपिंग एवं ब्रेक डाउन की घटना में कमी आई कर्मचारियों के मनोबल को ऊचाईयों तक पहुुचाने के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को मेंडल प्रशस्ति- पत्र एवं सम्मान देकर सम्मान पटल पर स्थान दिया वे सदैव कर्मचारियों के साथ अभिभावक की तरह खडे रहे उनकी समस्याओ को लेकर पावर हाउस से कलेक्टर कार्यालय तक वाहन रैली निकालकर सशक्त नेतृत्व का परिचय दिया इमरान खान का अधीक्षण यंत्री के पद पर पदोन्नति उपरांत अनुपपुर स्थानांतरण किया गया है नगर संभाग के अधिकारियो, कर्मचारियों एवं शुभ चिंतको ने उन्हे शुभकामनाए देते हुए कहा कि आपकी कार्यशैली हम सभी के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बनी रहेगी।
0 Comments