24 घंटे के भीतर शाहगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद

सागर। थाना शाहगढ़ पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए चोरी की गई मोटरसाइकिल को घटना के 24 घंटे के भीतर बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है घटना 
दिनांक 30.06.2026 को फरियादी कब्बी उर्फ हरिशंकर ताम्रकार ने थाना शाहगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उन्होंने अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक MP-15-N-9150 को रात्रि में अपने घर के बाहर लॉक कर खड़ा किया था अगले दिन सुबह उठकर देखा तो मोटरसाइकिल वहां नहीं थी किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा वाहन चोरी कर लिया गया था फरियादी की रिपोर्ट पर थाना शाहगढ़ में अपराध क्रमांक 207/2026 अंतर्गत धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई थाना शाहगढ़ पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 01.07.2026 को आरोपी नरेन्द्र अहिरवार (28 वर्ष) पिता भरतलाल अहिरवार, निवासी ग्राम अमरमऊ, थाना शाहगढ़ को गिरफ्तार किया आरोपी के कब्जे से चोरी गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (कीमत लगभग ₹60,000) बरामद की गई आवश्यक वैधानिक कार्रवाई उपरांत आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

Post a Comment

0 Comments