सागर।शासकीय कला एवं वाणिज्य अग्रणी महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों को मध्य प्रदेश विधानसभा का अध्ययन भ्रमण कराया गया विशेष शैक्षणिक अध्ययन दल के रूप में भोपाल पहुँचे इस दल ने वर्षाकालीन सत्र के दौरान सदन के भीतर चल रही विधायी कार्यवाहियों का प्रत्यक्ष अवलोकन किया और लोकतंत्र के संचालन को गहराई से जाना भोपाल रवानगी के पूर्व महाविद्यालय परिसर में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. विनय कुमार शर्मा एवं डॉ. प्रतिभा जैन ने राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष तथा अध्ययन दल प्रभारी डॉ. संगीता मुखर्जी, डॉ. संदीप सबलोक व अरविंद चतुर्वेदी के साथ भोपाल जाने वाले विद्यार्थियों के वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया सदन में संशोधनों और विधेयकों पर पक्ष-विपक्ष की बहस को समझा
वर्षाकालीन सत्र के दौरान भोपाल पहुंचे इस दल ने विधानसभा की दर्शक दीर्घा में बैठकर जीवंत कार्यवाही देखी और संसदीय प्रक्रियाओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया इस दौरान सदन में प्रस्तुत दो अत्यंत महत्वपूर्ण विधेयकों मध्य प्रदेश निजी विश्वविद्यालय स्थापना एवं संचालन संशोधन अधिनियम' तथा 'मध्य प्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज संशोधन अधिनियम पर सत्तापक्ष और विपक्ष के सदस्यों द्वारा की गई तीखी तथ्यपरक और गंभीर बहस को सुना छात्रों ने जाना कि किस तरह कानून निर्माण में हर एक बिंदु पर चर्चा की जाती है साथ ही विद्यार्थियों ने यह भी जाना कि किस तरह जनहित के मुद्दों पर नियम-कानून तैयार किए जाते हैं संसदीय कार्यप्रणाली और विधायी बारीकियों का मिला प्रशिक्षण विधानसभा परिसर में शैक्षणिक सत्र के दौरान विद्यार्थियों को विधानसभा में विधेयक प्रस्तुत करने की प्रक्रिया, तारांकित एवं अतारांकित प्रश्नों की व्यवस्था शून्यकाल तथा ध्यानाकर्षण प्रस्तावों के संचालन से जुड़ी बारीकियों से रूबरू कराया गया युवाओं को किताबी ज्ञान के साथ-साथ लोकतंत्र के सर्वोच्च सदन की कार्यप्रणाली का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ जिससे उनमें देश की नीति-निर्माण प्रक्रिया के प्रति सही समझ विकसित हो सके इस पूरे अध्ययन सह प्रशिक्षण सत्र के दौरान भ्रमण दल प्रभारी डॉ. संगीता मुखर्जी, डॉ. संदीप सबलोक तथा अरविंद चतुर्वेदी ने विद्यार्थियों के साथ मिलकर सदन की प्रक्रियाओं का निरंतर विश्लेषण किया उन्होंने विद्यार्थियों को विधेयकों के संवैधानिक अनुच्छेदों संसदीय नियमों तथा मीडिया-जनप्रतिनिधि अंतर्संबंधों के तकनीकी पहलुओं पर मौके पर ही प्रशिक्षित किया भ्रमण कार्यक्रम के दौरान शोधार्थी अनुज अहिरवार तथा अंकेश कुमार व कार्यालय सहायक लीलाधर अहिरवार तथा आशीष पटेल का भी विशेष सहयोग रहा भ्रमण दल में कुल 26 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने परिसर में मौजूद वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों और मीडिया प्रतिनिधियों से भी सीधा संवाद स्थापित कर संसदीय पत्रकारिता और कार्यपालिका-विधायिका के समन्वय का अध्ययन किया।
0 Comments