जीआरपी सागर की बड़ी कार्रवाई कुछ ही घंटों में 4 चोरी के मामले सुलझाए, ₹70,999 के 5 मोबाइल बरामद

सागर।थाना जीआरपी सागर ने मोबाइल चोरी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में 4 अलग-अलग अपराधों का खुलासा कर ₹70,999 कीमत के 5 मोबाइल बरामद किए हैं पुलिस अधीक्षक रेल सुंदर सिंह कनेश के निर्देशन और उप पुलिस अधीक्षक रेल कटनी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई
पहला मामला - दमोह मुसाफिरखाना से चोरी 
दिनांक 23/07/2026 को फरियादी धर्म गौड निवासी ग्राम अमारा थाना देहात दमोह ने रिपोर्ट की कि 22/07/26 की रात मुसाफिरखाना दमोह में सोते समय अज्ञात व्यक्ति ने उसकी जेब से वीवो और ओप्पो कंपनी के दो मोबाइल चोरी कर लिए कीमत ₹29,000 थी अपराध क्रमांक 240/26 धारा 303(2) बीएनएस दर्ज कर विवेचना शुरू की मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गणेश अहिरवार पिता संतोष अहिरवार उम्र 32 वर्ष निवासी मोहाली पटना चौकी बलेह थाना गढ़ाकोटा सागर को घेराबंदी कर पकड़ा पूछताछ में उसने दोनों मोबाइल चोरी करना स्वीकार किया दोनों मोबाइल जप्त किए गए इस कार्रवाई में एएसआई शेख जुम्मन, प्रधान आरक्षक नीमसार, आरक्षक धीरज यादव की सराहनीय भूमिका रही दूसरा मामला अपराध क्रमांक 74/26 धारा 303(2) बीएनएस में मुखबिर की सूचना पर आरोपी पुरुषोत्तम अहिरवार पिता मोहन अहिरवार उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम बद्दुआ थाना बहरिया सागर से रेडमी कंपनी का ₹10,000 का मोबाइल जप्त किया गया आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड होने पर गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया टीम में थाना प्रभारी एच एल चौधरी, प्रआर गोकरण मिश्रा, संतोष यादव, देवेंद्र सिंह शामिल थे
तीसरा मामला अपराध क्रमांक 150/26 धारा 303(2) बीएनएस में तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपी मनीराम अहिरवार पिता इमरत अहिरवार उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम हिनौता परीक्षित इशरवारा सागर से चोरी गया रेडमी कंपनी का ₹9,999 का मोबाइल जप्त किया गया चौथा मामला अपराध क्रमांक 221/26 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस में आरोपी सुदामा पिता मुन्नी उम्र 21 वर्ष निवासी सदरी केरवा थाना बहेरिया सागर से ओप्पो कंपनी का ₹22,999 का मोबाइल जप्त किया आरोपी ने बताया कि मोबाइल उसने गांव के गोल लोधी से खरीदा था टीम में प्रआर देवेंद्र सिंह, गोकरण मिश्रा, आरक्षक रिंकू निगम की भूमिका रही जीआरपी सागर ने बताया कि मोबाइल चोरी और खरीद-बिक्री करने वालों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

Post a Comment

0 Comments