जवाहरलाल नेहरू पुलिस अकादमी में गूंजा राष्ट्र सेवा का संकल्प:

सागर।जवाहरलाल नेहरू पुलिस अकादमी (JNPA) के प्रांगण में अनुशासन,उत्साह और कर्तव्यनिष्ठा से सराबोर जिला आबकारी अधिकारी एवं आबकारी उप-निरीक्षकों का भव्य दीक्षांत समारोह संपन्न हुआ विशेष पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) रवि कुमार गुप्ता (भोपाल) के कुशल मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक (जे.एन.पी.ए.) श्रीमती प्रतिमा पटेल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस समारोह में 43 नव-प्रशिक्षित अधिकारियों ने 02 माह (18/05/2026 से 23/07/2026) के कड़े बुनियादी प्रशिक्षण के सफल समापन पर राष्ट्र सेवा की शपथ ली
अनुशासित मार्च-पास्ट व सलामी समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा परेड की सलामी लेने के साथ हुई प्रशिक्षुओं ने अपने कदमताल और अनुशासित मार्च-पास्ट से पूरे परिसर को राष्ट्रभक्ति के रंगों से सराबोर कर दिया शपथ एवं पुरस्कार वितरण मार्च-पास्ट के उपरांत अधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया नव-प्रशिक्षित अधिकारियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्रीमती प्रतिमा पटेल (पुलिस अधीक्षक, जे.एन.पी.ए) ने कहा आज आपने ज्ञान, दक्षता और अनुशासन की राह पर एक अत्यंत महत्वपूर्ण मील का पत्थर पार किया है यह सफलता केवल आपकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं बल्कि आपके समर्पण और अटूट सेवा भावना का प्रमाण है मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप अपनी संपूर्ण निष्ठा के साथ कानून के शासन को बनाए रखेंगे और राष्ट्र सेवा में उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे इस ऐतिहासिक अवसर पर नव-अधिकारियों के गौरवान्वित परिजन अकादमी के अधिकारी/कर्मचारीगण एवं कई प्रशासनिक हस्तियां मौजूद रहीं प्रमुख अतिथियों में शामिल रहे
श्रीमती नीरजा श्रीवास्तव उपायुक्त, आबकारी उड़न दस्ता, सागर रमेश चंद्र आर्य केंद्रीय जेल अधीक्षक, सागर
श्रीमती कीर्ति दुबे सहायकआबकारी आयुक्त,जिलासागर
दुर्गेश राठौर पुलिस अधीक्षक,लोकायुक्त कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सभी अतिथियों, अधिकारियों और परिजनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया दीक्षांत परेड के उपरांत अकादमी परिसर उत्सव और गौरव के माहौल से गुंजायमान रहा।

Post a Comment

0 Comments