नरयावली पुलिस ने अपहृत नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

सागर।पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन में जिले में गुमशुदा एवं अपहृत बालक-बालिकाओं की तलाश हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना नरयावली पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है पुलिस टीम ने अपहृत नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर उसके परिजनों को सुपुर्द करते हुए मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जानकारी के अनुसार दिनांक 04.06.2026 को थाना नरयावली में एक नाबालिग बालिका के अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने संबंधी रिपोर्ट दर्ज की गई थी जिस पर अपराध क्रमांक 129/2026 धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा लगातार तकनीकी एवं पारंपरिक तरीकों से तलाश की गई इसी क्रम में दिनांक 30.07.2026 को उत्तर प्रदेश के वृंदावन क्षेत्र से नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब किया गया आवश्यक वैधानिक कार्यवाही उपरांत बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया
विवेचना के दौरान प्राप्त तथ्यों एवं पीड़िता के कथनों के आधार पर प्रकरण में सुसंगत धाराओं का इजाफा करते हुए आरोपी बिट्टू उर्फ लीलाधर लोधी (उम्र 20 वर्ष) निवासी जिला ललितपुर (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया गया आरोपी को न्यायालय सागर के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां से न्यायालय के आदेशानुसार उसे केंद्रीय जेल सागर भेज दिया गया।

Post a Comment

0 Comments