8 अगस्त से प्रदेश की 28 हजार बसों के थमेंगे पहिए

सागर।मध्यप्रदेश बस आनर्स एसोसिएशन ने रविवार को मोतीनगर के आदर्श गार्डन में हुई बैठक में बड़ा फैसला लिया है 8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश के सभी बस ऑपरेटर 8 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे इससे प्रदेशभर में करीब 28 हजार बसों के पहिए थम जाएंगे एसोसिएशन द्वारा जारी पत्र में प्रमुख मांगें रखी गई हैं इसमें डीजल महंगा होने के कारण किराए में वृद्धि 1 रुपए 25 पैसे से बढ़ा कर 2 रुपए 50 पैसे करना राष्ट्रीयकरण की योजना को वापस करना टेंडर प्रक्रिया को निरस्त करना 15 साल पुरानी बसों की आयु बंधन समाप्त करना अंतरराज्यीय परमिट में आ रही बाधाओं को दूर कर उसे स्थायी करना और परिवहन विभाग में अधिकारियों की मनमानी रोकना शामिल है बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि 2021 से डीजल 69 रुपये से बढ़कर 100 रुपये के पार हो गया लेकिन किराया नहीं बढ़ाया गया पड़ोसी राज्यों में किराया पहले ही बढ़ चुका है साथ ही 7 जुलाई 2026 के राजपत्र के जरिए बसों के राष्ट्रीयकरण की कोशिश को भी ऑपरेटर अपना भविष्य खत्म करने वाला कदम बता रहे हैं एसोसिएशन ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो 8 अगस्त से हड़ताल तय है इसमें यात्रियों को होने वाली परेशानी की जवाबदारी शासन की होगी।

Post a Comment

0 Comments