एसडीओपी कार्यलय के सामने श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में लाखों के जेवरात चोरी

सागर।बंडा नगर के एसडीओपी कार्यालय के सामने श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से अज्ञात चोर सोने, चांदी के आभूषण और हजारों की चढ़ौती चुरा कर के गए शनिवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे मंदिर के पुजारी मंदिर पहुंचे तो देखा कि मंदिर के बाहर का चैनल गेट और अंदर लकड़ी का दरवाजे के ताले नहीं थे दरवाजे आधे खुले हुए थे मंदिर में भगवान की मूर्तियों के चांदी के 5 पुराने छत्र, दस चांदी के मुकुट, एक चांदी की बांसुरी एवं एक सोने का हार चोरी हो गए इसके साथ ही करीब 50 हजार रुपए की नगद चढ़ौती भी चोरी हो गई घटना की सूचना मिलने पर मौके पर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और सूक्ष्मता से जांच की इसके साथ ही डॉग स्क्वॉड की टीम ने भी जांच की है थाना प्रभारी राजेंद्र कुशवाहा का कहना है कि एफ आई आर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है मौके पर एफएसएल डॉग एस्कॉर्ट की टीम उपस्थित है।

Post a Comment

0 Comments