सागर।जिले में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक से जोड़ने और खेती में श्रम एवं समय की बचत के उद्देश्य से Potato, Onion & Garlic Planter & Digger परियोजना उपयोगी साबित हो रही है इस मशीन के माध्यम से आलू, प्याज और लहसुन की बुवाई तथा खुदाई का कार्य कम समय में अधिक दक्षता के साथ किया जा सकता है मशीन द्वारा बीज कंद एवं लहसुन की कलियों की बुवाई, समान दूरी और गहराई पर रोपण आलू-प्याज-लहसुन की खुदाई, मिट्टी से कंद/गांठ को अलग करना तथा फसल को सतह पर छोड़ने जैसे कार्य किए जाते हैं इससे किसानों को खेती के महत्वपूर्ण कार्यों में आधुनिक तकनीक का लाभ मिल रहा है परियोजना के तहत मशीन की इकाई लागत 10 लाख रुपये है जिले के विभिन्न विकासखंडों में इसके लिए लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं सागर,रहली,देवरी और केसली विकासखंडों में तीन-तीन इकाइयों का लक्ष्य रखा गया है मशीन के उपयोग से 40 से 60 प्रतिशत तक श्रम की बचत,समान पौध दूरी, समय एवं बीज की बचत तथा बेहतर अंकुरण और अधिक उत्पादन में मदद मिलती है आधुनिक प्लांटर से सटीक बुवाई और डिगर से प्रभावी खुदाई होने के कारण किसानों को खेती के कार्यों में सुविधा मिल रही है यह परियोजना किसानों के लिए सही मशीन,सही समय और बेहतर परिणाम” साबित हो रही है।
0 Comments