सागर।बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में वार्ड के भीतर करीब 3 दिन पुराना अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया शव से बदबू आने के बाद मामले का खुलासा हुआ जानकारी के अनुसार शव वार्ड नंबर 14 के अंदर मिला शव काफी पुराना और सड़ने की स्थिति में था बदबू फैलने के बाद मरीजों और स्टाफ ने इसकी सूचना पुलिस को दी सूचना मिलते ही गोपालगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा मृतक की अब तक पहचान नहीं हो पाई है पुलिस शव की पहचान के लिए ड्यूटी स्टॉप और सीसीटीवी फुटेज भी चेक कर रही है घटना के बाद मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं वार्ड के भीतर कोई व्यक्ति 3 दिन तक रहा और किसी को पता नहीं चला मरीजों और परिजनों ने कहा कि अस्पताल प्रशासन को नियमित रूप से वार्डों की जांच करनी चाहिए पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल पाएगा बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ी की जाएगी।
0 Comments