सागर।शहरी-2 परियोजना के सेक्टर-3 में तिथि भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी ममता निषाद, वार्ड की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा महिलाओं ने सहभागिता की इस अवसर पर बच्चों को खिलौनों एवं खाद्य सामग्री का वितरण किया गया कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को स्वच्छता पोषण एवं बच्चों के समुचित पालन-पोषण के संबंध में जागरूक किया गया परियोजना अधिकारी ममता निषाद ने बताया कि वर्तमान में बरसात का मौसम चल रहा है इसलिए साफ-सफाई और व्यक्तिगत स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है उन्होंने महिलाओं को नियमित रूप से हाथ धोने स्वच्छ पेयजल का उपयोग करने भोजन को ढककर रखने घर एवं आसपास की साफ सफाई बनाए रखने तथा बच्चों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने की सलाह दी कार्यक्रम में बच्चों के संतुलित आहार, समय पर टीकाकरण, स्वच्छता की आदतें विकसित करने तथा बरसात के मौसम में होने वाले संक्रमणों से बचाव के उपायों पर भी विस्तार से चर्चा की गई उपस्थित महिलाओं ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता करते हुए बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़े विषयों पर जानकारी प्राप्त की।
0 Comments