श्री जगनाथ रथयात्रा महोत्सव 16 जुलाई को सागर में भक्ति संस्कृति एवं आध्यात्मिकता का भव्य संगम

सागर।अंतरराष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन) द्वारा भगवान श्री जगनाथ, बलदेव एवं सुभद्रा महारानी की भव्य एवं ऐतिहासिकः श्री जगनाथ रथयात्रा का आयोजन 16 जुलाई 2026 (गुरुवार) को किया जा रहा है यह रथयात्रा दोपहर 12:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकलेगी इस वर्ष की रथयात्रा का विशेष आकर्षण यह है कि इसमें परम पूज्य हिज ग्रेस महामन प्रभुजी गुरुवर की पावन उपस्थिति रहेगी साथ ही वृंदावन से हिज ग्रेस असित कृष्ण प्रभु भी विशेष रूप से इस महोत्सव में सम्मिलित होंगे रथयात्रा का नेतृत्व इस्कॉन सानार के अध्यक्ष हिज प्रेस कृष्णार्थन्द्र दास प्रभुजी करेंगे उनके साथ अनेक वरिष्ठ वैष्णव भक्त एवं देश-विदेश से आए श्रद्धालु भी इस दिव्या उत्सव में भाग लेंगे इस वर्ष की रथयात्रा का सबसे बड़ा आकर्षण भगवान श्री जगभाष का विशेष रूप से निर्मित भव्य रथ है इस रथ का निर्माण इंदौर के कुशल एवं अनुभवी शिल्पकारों द्वारा उजैन एवं भोपाल की प्रसिद्ध रथ परंपरा से प्रेरणा लेकर किया गया है रथ की विशेषताओं में आधुनिक हाइड्रोलिक कैनोपी प्रणाली प्रमुख है जिसके माध्यम से आवश्यकता अनुसार रथ की ऊँचाई को कम अथवा अधिक किया जा सकता है रथ के शीर्ष पर सुशोभित सुदर्शन चक्र आकर्षक कलात्मक सज्जा तथा भगवान श्री जगधाय, बलदेव एवं सुभद्रा महारानी के लिए विशेष रूप से निर्मित दिव्य सिंहासन इसकी भव्यता को और भी अनुपम बनाते हैं रथयात्रा का मार्य सनराइज़ टाउन से प्रारंभ होकर इस्कॉन मंदिर,रामझरिया,तहसीली ताल स्कूल, झंडा चौक, बस स्टैंड होते हुए रवीन्द्र भवन तक रहेगा सायं 6:00 बजे रवीन्द्र भवन में भब्य सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा कार्यक्रम का शुभारंभ विशेष श्री जगनाथ आरती से होगा इसके पश्चात परम पूज्य बील महामन प्रभुजी एवं बील कृष्णार्चन्द्र दास प्रभुजी भक्तों को आध्यात्मिक संदेश प्रदान करेंगे कार्यक्रम में बाल कलाकारों द्वारा भगवान श्री जयनाथ की लीलाओं पर आधारित एक मनोहारी नाट्य प्रन्दुति भी दी जाएगी समापन पर उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को भगवान श्री जगनाथ का महाप्रसाद वितरित किया जाएगा इस्कॉन सागर द्वारा यह भी बताया गया कि वृन्दावन पहाड़ी, ग्राम मैनपानी, सागर में थी श्री राधा गोपीनाथ मंदिर का निर्माण कार्य तीव्र गति से प्रगति पर है तथा शीघ्र ही यह भव्य मंदिर भक्तों के लिए आध्यात्मिक आस्था का एक प्रमुख केंद्र बनेगा
इस्कॉन सागर ने समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अपने परिवार सहित इस भव्य रथयात्रा एवं सांस्कृतिक महोत्सव में सम्मिलित होकर भगवान श्री जगनाथ, बलदेव एवं सुभद्रा महारानी की कृपा प्राप्त करें।

Post a Comment

0 Comments