सागर।स्वास्थ्य विभाग के संविदा एनएचएम कर्मी एक बार फिर नियमितीकरण की मांग को लेकर आंदोलन पर उतर आए हैं शुक्रवार को कर्मियों ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के बाहर धरना शुरू कर दिया धरने पर बैठे कर्मियों ने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा के बावजूद 15-20 साल सेवा के बाद भी उन्हें नियमित नहीं किया गया अप्रेजल और नियमों का हवाला देकर शोषण हो रहा है कोई सुविधा नहीं मिल रही भविष्य असुरक्षित है कर्मियों ने कहा कि सरकार और स्वास्थ्य विभाग उनके हितों को लेकर गंभीर नहीं है जब तक मांग पूरी नहीं होती काम नहीं करेंगे शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में उन्होंने मोहन सरकार से अपील की कि उनकी पीड़ा समझें और नियमितीकरण कर हक-अधिकार दें।
0 Comments