सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत पथरिया जाट में देवी मंदिर में चोरी

सागर।सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत पथरिया जाट में अब तक लोगो के खेत मे लगी पानी की मोटर पाइप इत्यादि चोरी सहित शराबखोरी मारपीट की घटना सामने आ रही थी तो वही अब चोरों द्वारा शासकीय स्कूल परिसर स्थित देवी मंदिर में दरमियानी रात मंदिर का ताला तोड़कर सोने का मंगलसूत्र चांदी का मुकुट पायल सोने की बेंदी सहित मंदिर के साउंड सिस्टम पर हाथ साफ कर दिया गया जिसकी रिपोर्ट क्षेत्रवासी भूपेंद्र पटेल ने सहित अन्य लोगो ने सिविल लाइन थाना में दर्ज कराई है चोरी गए आभूषणों की कीमत पुलिस द्वारा लगभग 25 हजार रुपये आंकी गयी है क्षेत्रवासियों की माने तो पथरिया जाट क्षेत्र में पुलिस की गश्त न के बराबर देखी जाती है यही कारण है कि चोर अब मंदिर में भी चोरी की घटना को अंजाम देने लगे है फिलहाल मंदिर में हुई चोरी को लेकर लोगो की धार्मिक भावनये भी आहत हुई है और क्षेत्रवासियों में आक्रोश है वही क्षेत्रवासियों के मुताबिक जल्द ही चोरी का खुलासा नही होने पर अब सड़क पर चक्काजाम की कार्यवाही और पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव करेंगे।

Post a Comment

0 Comments