योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ व अनुशासित जीवनशैली अपनाएं

सागर।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में पं. दीनदयाल उपाध्याय शासकीय कला एवं वाणिज्य अग्रणी महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ सरोज गुप्ता के निर्देशन में विद्यार्थियों और स्टाफ के लिए योग एवं ध्यान प्रशिक्षण कार्यशाला का विशेष आयोजन किया गया महाविद्यालय के सभागार में आयोजित इस शिविर का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को मानसिक रूप से एकाग्र और शारीरिक रूप से निरोग बनाने के लिए प्रेरित करना रहा
कार्यशाला में योग विशेषज्ञ वंदना कटारे के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं और प्राध्यापकों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया प्रशिक्षण के दौरान डॉ आकांक्षा सोनी के सहयोग विद्यार्थियों को विभिन्न आसनों का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया जिसमें एकाग्रता बढ़ाने के लिए वृक्षासन शरीर को सुगठित करने के लिए ताड़ासन सहित कपालभाति, अनुलोम-विलोम प्राणायाम और ध्यान (Meditation) की विभिन्न विधाएं सिखाई गईं शिविर के महत्व को रेखांकित करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता ने कहा कि आज की तनावभरी जीवनशैली और डिजिटल युग में विद्यार्थियों के लिए नियमित योगाभ्यास बेहद जरूरी है योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि छात्र-छात्राओं की मानसिक एकाग्रता, स्मरण शक्ति और सकारात्मक सोच को विकसित करने का सबसे सशक्त माध्यम है उन्होंने आह्वान किया कि विद्यार्थी योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाकर एक स्वस्थ व अनुशासित जीवनशैली अपनाएं इस स्वास्थ्यवर्धक शिविर में महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष प्राध्यापकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं यूनिफॉर्म में अनुशासित रूप से योग मैट पर अभ्यास करते नजर आए।

Post a Comment

0 Comments