सागर।पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर सुन्दर सिंह कनेश (भा.पु.से.) के निर्देशन में सागर जीआरपी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है पुलिस ने चाकू लेकर यात्रियों को धमकाने वाले निगरानी बदमाश को गिरफ्तार कर चोरी के मामले का खुलासा किया है मुखबिर की सूचना पर जीआरपी टीम बांदकपुर रेलवे स्टेशन पहुंची जहां एक व्यक्ति अवैध चाकू लेकर यात्रियों को धमका रहा था पकड़े गए आरोपी की पहचान थाना के निगरानी बदमाश अरविन्द उर्फ घपलू उर्फ चड्डी लोधी पिता गुलजार सिंह लोधी निवासी आबूखेडी, पथरिया दमोह के रूप में हुई
आरोपी के कब्जे से चाकू जब्त कर धारा 25 बी आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई आरोपी थाना के अन्य अपराध क्रमांक 20/25 में भी वांछित था पुलिस ने पूछताछ में उसने विंध्याचल एक्सप्रेस में चोरी करना कबूल किया आरोपी ने बताया कि चोरी का मोबाइल अनीता को बेचा था जो पहले ही जब्त हो चुका है वहीं मंगलसूत्र पप्पू उर्फ नीग्रो निवासी भूतेश्वर फाटक सागर को बेचा था, जिसे बरामद कर लिया गया 10 हजार का मोबाइल व 35 हजार का मंगलसूत्र, कुल 45 हजार का मशरूका जब्त किया गया सोने की चेन प्रीतम सिंह को बेचना बताया है, जिसकी तलाश जारी है आरोपी को न्यायालय पेश कर केंद्रीय जेल सागर भेज दिया गया कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति भावना मरावी एवं उप पुलिस अधीक्षक विजय कुमार गोठरिया के मार्गदर्शन में की गई।
0 Comments